फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन टांग दौड में ममता व नेंसी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
लंज (कांगड़ा) रावमापा लंज में बाल दिवस के अवसर पर चम्मच दौड़, सुई धागा दौड़, म्यूजिक चेयर, मटका फोड़ और रस्साकशी करवाई गई। स्कूल प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने कहा कि सुई धागा दौड़ जूनियर वर्ग में अंकिता और सीनियर वर्ग में कानिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। चम्मच दौड़ में लड़कियों के वर्ग में वर्षा और लड़कों के वर्ग में राहुल ने पहला स्थान हासिल किया। तीन टांग दौड़ में ममता और नैंसी ने लड़कियों के वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में नितिन तथा पंकज ने पहला स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में कृष्णा हाउस की लड़कियों ने पहला स्थान और लड़कों के वर्ग में गंगा हाउस ने पहला स्थान झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें