धर्मशाला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा सीपी वर्मा ने बताया कि जिला कांगड़ा विधानसभा निर्वाचन-2017 के कार्य संचालन के लिए नियुक्त किए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के डाक मतपत्र (पोस्टल बेलट पेपर) जमा करने के लिए प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में फेस्लीटेशन सेंटर की स्थापना की गई है। यहां पर एक नोडल ऑफिसर की नियुक्ति की गई है, जो फार्म-13 ए घोषणा पत्र को सत्यापित करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। वर्मा ने बताया कि जिन व्यक्तियों को डाक मतपत्र जारी हुआ है, वे इसे संबंधित निर्वाचन अधिकारी को डाक से बिना स्टैंप के भेज सकते हैं। संबंधित निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में स्थापित फेस्लीटेशन सेंटर में 17 दिसंबर तक किसी भी कार्यालय दिवस में सुबह 10 से सायं पांच बजे तक स्वयं जाकर ड्रॉप इन बॉक्स में डाल सकते हैं। इसके बाद डाक मतपत्र संबंधित मतगणना केंद्रों पर 18 दिसंबर को सुबह सात बजे तक भी जमा करवाए जा सकते हैं।