फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारागढ़ के समीप बिना बिल पकड़ी प्रचार सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। निर्वाचन आयोग की गठित एसएसटी इंचार्ज एवं नायब तहसीलदार बैजनाथ हंसराज के नेतृत्व में टीम सदस्यों में एचसी कुशल चंद, कुलदीप कुमार, कृष्णपाल, सतीश कुमार और भरत कुमार ने नाके के दौरान तारागढ़ के नजदीक पालमपुर से जोगिंद्रनगर जा रही एक फोर्ड फिगो कार एचआर 32एच 2008 के चालक आदित्य कुमार पुत्र ओम दत्त निवासी कैथल हरियाणा से चुनावी सामग्री का बिल न दिखाने के कारण विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की चुनावी सामग्री जब्त की है। एसएसटी इंचार्ज एवं नायब तहसीलदार हंसराज बैजनाथ ने इस सामग्री को निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बैजनाथ डॉ. मुरारी लाल के पास जमा करवा दिया है। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बैजनाथ डॉ. मुरारी लाल ने बताया कि बिल न दिखाने के कारण चुनावी सामग्री को जब्त कर लिया गया है। आगे कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें