नूरपुर (कांगड़ा)। रावमापा सुल्याली में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का सोमवार को समापन हो गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य सोमलता ने की। शिविर में 53 स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया। इनमें विनायक और अंजलि को बेस्ट स्वयंसेवी चुना गया। रोहित और ज्योति की बेहतर रसोई प्रबंधन, शानिया तथा शिखा को सांस्कृतिक गतिविधियों के सर्वोत्तम तथा दीक्षा और सौरभ को सर्वोत्तम प्रोजेक्ट निर्माण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिविर में छात्रों ने स्कूल परिसर, डिबकेश्वर मंदिर, राजकीय प्राथमिक स्कूल नेरा और छतरी माता मंदिर की सफाई की। एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नशा निवारण विषयों को लेकर जागरूकता रैली भी निकाली। इस मौके पर प्रवक्ता सुशील कौशल सहित स्टॉफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।