फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को पानी न मिला तो करेंगे आंदोलन : सुशांत

विज्ञापन
विज्ञापन
रे (कांगड़ा)। प्रदेश की सबसे बड़ी सिंचाई योजना शाहनहर के पानी को लेकर किसानों को पेश आ रही समस्याओं को जानने के लिए पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत ने बुधवार को नहर किनारे बसे इलाकों बडूखर, रजपालवां, धौलपुर, टटवाली और रे इत्यादि गांवों का दौरा किया। इस दौरान डॉ. राजन सुशांत ने किसानों की समस्याएं जानीं। जब किसानों ने पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत को बताया कि किसानों के खेतों में बनाई गई हौदियों में वॉल पर ताले लटका रखे हैं तो उन्होंने कहा कि किसानों ने सिंचाई के लिए नहर निकालने के लिए अपनी जमीनें दी हैं तो विभाग पानी को कैसे रोक सकता है। उन्होंने चेताया कि अगर किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं दिया तो किसानों के साथ नहर निर्माण के लिए आंदोलन कर सकते हैं तो अब नहर का पानी लेने के लिए भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि एकजुट होकर सभी किसान भाई अपने हक के लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जो शाहनहर का समझौता हुआ था तो उसमें साफ लिखा है कि हर किसान को भरपूर मात्रा में पानी मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें