फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। भामसं के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन राणा की अध्यक्षता में जन स्वास्थ्य एवं सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की बैठक राजा का तालाब में हुई। इसमें कर्मचारी संघ की लंबित मांगों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर भामसं के उपाध्यक्ष मदन राणा ने प्रदेश सरकार से सीपीएफ की जगह जीपीएफ के काटने और पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद भी अभी तक उन्हें पेंशन सुविधा नहीं मिली। वहीं, कुछ एक की तो मृत्यु भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों से धोखा किया है। पूर्व भाजपा सरकार ने 2009 में जो 4-9-14 का स्केल देने की अधिसूचना जारी की थी और जिसे वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने पर 2006 में देने की घोषणा की थी लेकिन, सत्ता में आने के बाद 4-9-14 का स्केल अक्तूबर 2012 से दिया गया। इससे साबित होता है कि कांग्रेस सरकार कर्मचारी विरोधी है। इस दौरान उन्होंने सरकार से आईपीएच विभाग में खाली पदों को शीघ्र भरने की मांग की। इस अवसर पर कर्मचारी संघ नूरपुर प्रधान अश्वनी चौधरी, ललित शर्मा, बृजलाल शर्मा, मुनीष डोगरा, ओंकार सिंह सहित अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें