धर्मशाला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को खंड गोपालपुर के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बनूरी में टीबी जांच शिविर लगाया गया। शिविर में पोर्टेबल एक्सरे मशीन की मदद से 161 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 10 लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि इन लोगों की पुष्टि के लिए आगे के परीक्षण किए जाएंगे और यदि टीबी की पुष्टि होती है तो इलाज तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा 100 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जोखिमपूर्ण आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मी लोगों को टीबी के लक्षणों, उपचार और बचाव के बारे में जागरूक भी कर रहे हैं, ताकि समय रहते बीमारी का पता लगाया जा सके और समुदाय को सुरक्षित रखा जा सके। संवाद