जवाली में डस्टबिन ओवरफ्लो, नियमित नहीं उठता कचरा
नियमित सफाई न होने से बीमारी फैलने का भी डर
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)। नगर पंचायत जवाली के सभी वार्डों में रखे गए डस्टबिनों में पड़े कचरे की बदबू से लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है।
मंडल जवाली के अध्यक्ष डॉ. राजिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष ललित शर्मा, प्रवक्ता अश्विनी शर्मा, स्वर्ण जरियाल, बलकार सिंह, रोहित परमार, हंस राज, तरसेम सिंह, पूर्ण सिंह, कुलदीप, मनजीत सिंह, मोहित, गोविंद सिंह ,पूर्व वार्ड पंच अवतार सिंह गिल, मोनू सरोच, विक्की शर्मा, बंटू मेहरा इत्यादि ने कहा कि अकसर लब, केहरिया जवाली, सहित 9 वार्डों में लगे डस्टबिन कचरे से भरे रते हैं। बदबू से दुकानदारों व वार्ड में रह रहे लोगों को काफी परेशानी होती है। व्यापार मंडल जवाली ने दुकानदारों से आग्रह किया है कि दुकानों के कचरे को डस्टबिन में ही डालें। अगर कोई दुकानदार डस्टबिन से बाहर कचरा फेंकता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने एसडीएम जवाली सहित नगर पंचायत से मांग की है कि नगर पंचायत में लगाए गए डस्टबिन का कचरा रोजाना साफ करवाया जाऐ। इस बारे में एसडीएम अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि कचरा उठाने के लिए सफाई के ठेकेदार को निर्देश दिया जाएगा।