फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्की बिजाई के लिए संजीवनी बनी बारिश.........

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला सहित अन्य क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह जमकर बारिश हुई। बारिश सुबह करीब 10 बजे तक जारी रही। यह बारिश चंगर क्षेत्रों में बीजी जाने वाली मक्की की फसल की बिजाई के लिए उपयुक्त मानी जा रही है। वहीं अन्य क्षेत्रों में भी बारिश के कारण खेतों में पर्याप्त नमी मिल गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा यह बारिश बेल वाली सब्जियों के साथ-साथ बैंगन, भिंडी, टमाटर आदि के लिए भी संजीवनी बनकर बरसी है। बारिश के कारण खेतों में पर्याप्त नमी हो गई है। हालांकि यह बारिश ज्यादा देर तक तो नहीं हुई, लेकिन फिर भी किसान बारिश के बाद खेतों में जुट गए हैं। जिला कांगड़ा में अब गेहूं की फसल का कार्य पूरी तरह से सिमट चुका है और लोग धान व मक्की की फसल के साथ-साथ बरसात के मौसम में होने वाली सब्जियों की बिजाई की तैयारियां कर रहे हैं। बारिश के बाद जिला मुख्यालय धर्मशाला में 16.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम, जबकि 23.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा पालमपुर में 15.0 न्यूनतम व 26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम, जबकि कांगड़ा में 17.4 न्यूनतम और 29.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

बढ़ी ठंड, स्वेटर और जैकेट में दिखे लोग
वहीं शुक्रवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला में 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पालमपुर में 2.0 और कांगड़ा में 2.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा धौलाधार की ऊंची पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी भी दर्ज की गई। इसके चलते शीत लहर बढ़ गई, जिसके कारण जिला मुख्यालय में कई लोग स्वेटर और जैकेट पहन कर बाजार में घूमते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें