फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस को ऊपर से काटने से भी पनपा डेंगू मच्छर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांस को ऊपर से काटने से पनपा डेंगू मच्छर
विज्ञापन

सीएमओ बोले, डेंगू प्रभावित गांव में अब स्थिति नियंत्रण में
बुखार से ग्रस्त तीन लोगों के खून के लिए सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला/जयसिंहपुर। उपमंडल जयसिंहपुुुर के गांवों में डेेंगू मच्छर बांस को ऊपर से काटने के कारण भी फैला है। जिन लोगों ने बांस को जड़ की बजाए थोड़ा ऊपर से काटा है, उसमें बारिश का पानी जमा हो गया और डेंगू मच्छर का लारवा पनप गया। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने डेंगू ग्रस्त लोगों से बातचीत की। उसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस राणा और जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी की टीम एचआरटीसी से सेवानिवृत्त कर्मचारी हृदय पाल सिंह जरयाल से मिलने उनके घर पहुंची। हृदय पाल सिंह भी डेंगू की चपेट में आए थे और तीन दिन टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन रहे हैं। सीएमओ ने कहा कि निरीक्षण के दौरान उन्हें कई स्थानों पर बांस के ऊपर से काटे पेड़ों में पानी ठहरा हुआ मिला है, जिसके कारण डेंगू का लारवा आसानी से पनपा कर मच्छर बना है। उन्होंने कहा कि लोगों को बांस के पेड़ को जड़ से ही काटने की सलाह दी है। गौरतलब है कि जयसिंहपुर उपमंडल सहित कांगड़ा जिले में बांस के पेड़ भारी मात्रा में पाए जाते हैं। उधर, सीएमओ ने कहा कि अब पूरे क्षेत्र में डेंगू नियंत्रण में हैं। हर एक मरीज के घर में जाकर खून के सैंपल लिए हैं, जिनकी जांच टांडा मेडिकल कॉलेज में की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग अब लोगों को डेंगू से सतर्क रहने के बारे में भी जागरूक करवा रही है। शनिवार को बुखार से ग्रस्त तीन लोगों के संभावित तौर पर सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें