लिंगानुपात में सुधार के लिए सभी की भागीदारी जरूरी: एडीसी
धर्मशाला। एडीसी कांगड़ा केके सरोच ने जिला में लिंगानुपात में सुधार और शून्य से छह वर्ष आयु वर्ग की शिशु मृत्युदर में कमी लाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी को सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत लैंगिक असंतुलन को दूर करने, लड़कियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी भी इस दिशा में काफी कार्य किया जाना शेष है। उन्होंने जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी संबंधित विभागों से समन्वित प्रयास करने का आग्रह किया।
इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रणजीत कुमार, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी मुनीश शर्मा, डॉ. राजेश सूद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।