फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीड़ बिलिंग में दस पायलट नहीं भर पाएंगे उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीड़ बिलिंग में दस पायलट 15 दिन नहीं भर पाएंगे उड़ान
विज्ञापन

खराब मौसम में टेंडम उड़ान भरने वाले पायलटों पर कार्रवाई
पैराग्लाइडिंग कोर कमेटी ने दस पायलटों पर लगाया प्रतिबंध
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ(कांगड़ा)। बिलिंग घाटी में अब दस पैराग्लाइडर उड़ान नहीं भर पाएंगे। पैराग्लाइडिंग कोर कमेटी ने इन पैराग्लाइडर्स की उड़ान पर 15 दिन तक प्रतिबंध लगा दिया है। उड़ान के लिए मौसम अनुकूल न होने के बावजूद टैंडम उड़ान भरने पर पायलटों के खिलाफ कमेटी ने यह कार्रवाई की है। बिलिंग में खराब मौसम में उड़ान भरने पर पैराग्लाइडर्स पर ऐसी कार्रवाई पहली बार हुई है।
कोर कमेटी के सात सदस्यों और इंचार्ज रण विजय के आग्रह पर कमेटी के चेयरमैन एवं एसडीएम विकास शुक्ला ने दस पायलटों पर 15 दिन तक उड़ानों को प्रतिबंधित करने के साथ इनके लाइसेंस और पैराग्लाइडर जब्त करने के आदेश दिए हैं। शनिवार सायं को पायलटों ने खराब मौसम के बावजूद टैंडम उड़ान भरी थी। इसके बाद मौसम ज्यादा खराब होने से पायलटों ने कड़ी मशक्कत के बाद लैंडिंग साइट के बजाय अन्य दूरस्थ स्थानों पर लैंड किया था। मौसम के खराब होने पर पैराग्लाइडर पायलट के साथ टैंडम में भाग ले रहे पर्यटकों की जान भी जा सकती थी। हालांकि पायलटों ने सुरक्षित उड़ान भरकर अपनी दक्षिता का परिचय दिया, लेकिन खराब मौसम में उड़ान भरने से कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। पांच दिन पूर्व ही 9 मई को एसडीएम विकास शुक्ला की अध्यक्षता में हुए चुनाव के तहत कमेटी में पांच सदस्यों को चुना गया था। दो पायलटों को मनोनीत किया गया था। कमेटी का मुख्य कार्य खराब मौसम में उड़ान भरने पर रोक लगाने का ही है। घाटी में पहली बार हुई इस सख्त कार्रवाई से अन्य पायलटों को भी सबक मिलेगा। उधर, एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि दस पायलटों पर कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी कमेटी सख्त कार्रवाई से गुरेज नहीं करेगी। एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि पैराग्लाइडर पायलटों के उड़ानों को लेकर मनमानी करने पर उनके धारा 338 आईपीसी के तहत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट....
इन पायलटों पर लगी उड़ान के लिए रोक
प्रतिबंधित किए गए पायलटों में रश पाल, पिंकू, शमशेर, चित्रा सिंह, सन्नी, अजय कुमार, केतन ठाकुर, सुरजीत कुमार, प्रवीण कुमार और देश राज शामिल हैं। इनमें से चार पायलट एक्सट्रीम फ्लाइंग क्लब, पांच पायलट धौलाधार स्काई स्पोर्ट्स और एक पैरा बिलिंग से संबंधित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें