फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर ब्लास्ट : सरकार के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

सिलिंडर फटने के बाद सीएचसी में डॉक्टर न होने पर भड़के लोग
जल्द पद न भरने पर अस्पताल पर तालाबंदी करने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां बाजार में बुधवार को मिठाई की दुकान में सिलिंडर फटने के बाद झुलसे लोगों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाने पर एक भी डॉक्टर न होने पर गुस्साए लोगों ने जयराम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल, आसपास की पंचायतों के लोगों, महिला मंडलों, युवा क्लबों और पूरे क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने संयुक्त रूप से उप तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार, सचिव अनिल महाजन, दिनेश शर्मा, श्याम स्वरूप, नरेश पाल महाजन, राकेश कुमार, संजीव कुमार, रमन, रघुनंदन महाजन, पंचायत प्रधान राज शहरिया, संजीव कुमार आनंद साहिल, मोनू, राजपाल डोगरा, संदीप माथुर, संजय, गौरव, ठाकुर मेहर चंद, बॉबी मल्हान, संदीप कुमार, संजू सिंह, गुरुदेव भारती, उप प्रधान पंचायत स्पेल चावला, राजेश गुलेरिया प्रदीप कुमार देवराज, रविंदर सिंह, मलविंदर, अशोक, डॉ सुशील पठानिया, सुभाष शर्मा, विक्रम , विकास, सन्नी आदि सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने सरकार को चेताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और इसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों घाड़ जरोट और मसरूर में जल्द ही रिक्त पड़े डॉक्टरों और अन्य पदों को भरा न गया तो वे जल्द ही इन सभी अस्पतालों पर तालाबंदी शुरू कर देंगे। भाजपा के प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि वे इसके बारे में पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद शांता कुमार जी से बात कर इन पदों को जल्द भरवाने की अपील करेंगे। नवभारत एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा ने नगरोटा सूरियां में सिलिंडर ब्लास्ट में मरने वाले लोगों के परिवारों को 5 लाख की फौरी राहत देने की सरकार से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें