कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की कंडवाल चौकी के लोधवां गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार कंचन देवी निवासी लोधवां ने अपने घर के अंदर सीढ़ियों से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा कि महिला भदरोआ में जेबीटी शिक्षक थी और अपने घर लोधवां में अकेली ही रहती थी। पंचायत प्रधान तिमर राज सिंह ने पुलिस को इस संदर्भ में सूचित किया। सूचना मिलते ही कंडवाल पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई रूप लाल ने मौके का दौरा कर शव को कब्जे में लेकर नूरपुर अस्पताल पोस्टमार्टम भेज दिया है। वहीं, डीएसपी मेघनाथ चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।