फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल के लिए तोड़ी पेयजल लाईन,पानी आपूर्ति ठप्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर (कांगड़ा)। जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर आजकल निजी मोबाइल कंपनी केबल बिछाने के लिये खुदाई की कर रही है। मानगढ़ क्षेत्र में केवल की खुदाई से पेयजल सप्लाई की पाइप टूट गई है। इस कारण मानगढ़ के करीब 25 परिवारों को छह दिन से पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मानगढ़ के रजिंद्र, रोशन, देसराज, जीत सिंह, प्रेम सिंह, शारदा देवी, शीला देवी, सेवा देवी, प्रधान संदेश कुमारी, कुलबिंद्र सिंह ने बताया कि जब से कंपनी के कामगारों ने पेयजल लाइन तोड़ी है, तब से प्रतिदिन विभागीय कर्मियों के सामने पाइप लाइन जोड़ने की गुहार लगाई जा रही है, लेकिन अभी तक आईपीएच लोगों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। उधर, आईपीएच विभाग के एसडीओ राकेश ठाकुर ने कहा कि खुदाई करवा रही कंपनी को पाइप लाइन ठीक करने की हिदायत दी गई है, अगर समय रहते पाइप ठीक नहीं की तो विभाग पुलिस में मामला दर्ज करवाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें