फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंसल में हॉट मिक्सिंग प्लांट का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल की कुंसल पंचायत में लग रहे हॉट मिक्सिंग प्लांट को लेकर ग्राम सभा में विरोध किया गया। पंचायत पदाधिकारियों ने कहा कि हॉट मिक्स प्लांट को जब 2017 में पंचायत ने एनओसी दी तो बताया गया था कि यह प्लांट तारकोल रखने के लिए होगा, लेकिन अब यहां पर तारकोल रखने नहीं, उसे मिक्स करने का कार्य किया जाएगा, इसे लेकर पंचायत विरोध दर्ज करती है। पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्लांट के लगने से जहां कृषि योग्य भूमि को नुकसान होगा, वहीं साथ लगते पांच स्कूल और एक अस्पताल भी प्रभावित होगा। पंचायत ने शनिवार को हुई ग्राम सभा में एनओसी को रद्द करने का निर्णय लिया है। साथ ही यह फैसला लिए कि इस माह जब सीएम जयराम ठाकुर बैजनाथ आएंगे तो उनसे भी इस को लेकर बात की जाएगी। अगर इसके बावजूद भी प्लांट खुला तो गांवों के लोग धरना- प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें