कांगड़ा। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की कांगड़ा शाखा ने रिपुदमन चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय निशुल्क सुपर स्पेशियलिटी ईएनटी (कान, नाक, गला) शिविर में प्रदेश भर से आए 150 मरीजों का उपचार किया। शिविर के पहले दिन ईएनटी एवं हेड एंड नेक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. संजय सचदेवा ने करीब एक दर्जन सुपर स्पेशियलिटी ईएनटी सर्जरी कीं। अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन थियेटर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराईं। उन्होंने बताया कि ओपीडी के दौरान सुनने और बोलने में कठिनाई से जूझ रहे कई बच्चों को कॉक्लियर इम्प्लांट के लिए चिह्नित किया गया है। वहीं, पहले कॉक्लियर इम्प्लांट करा चुके पांच बच्चे भी फॉलोअप परामर्श के लिए शिविर में पहुंचे। संवाद