फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कोल्ड ड्रिंक समझ पी ली कीटनाशक दवा, टांडा 15 वर्षीय किशोरी की मौत

Mon, 03 Aug 2026 08:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा

सार

कांगड़ा जिले के गगल थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। देहरियां-समीरपुर गांव की 15 वर्षीय किशोरी ने घर में रखी कीटनाशक दवा को कोल्ड ड्रिंक समझकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां छह दिनों तक उपचार के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला। गगल थाना के अंतर्गत देहरियां-समीरपुर गांव में घर में एक बोतल में रखी कीटनाशक (स्प्रे) दवा को गलती से कोल्ड ड्रिंक समझकर पीने से 15 वर्षीय किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोरी पिछले छह दिनों से डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी, जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा बीते 26 जुलाई को पेश आया था। किशोरी ने अनजाने में घर पर रखी एक बोतल को कोल्ड ड्रिंक समझकर पी लिया, जबकि उसमें खेतों में छिड़कने वाली जहरीली दवा भरी हुई थी। दवा पीते ही किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी, जिस पर परिजन तुरंत उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए।
अस्पताल में छह दिनों तक चले गहन उपचार के बाद भी किशोरी की जान नहीं बचाई जा सकी। रविवार को टांडा पुलिस चौकी से सूचना मिलने के बाद गगल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने शव को सुपुर्दगी में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें