फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 15 जेबीटी प्रशिक्षु शिक्षकों को मिली नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन श्रेणी के अंतर्गत जूनियर बेसिक ट्रेंड (जेबीटी) प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। यह नियुक्तियां काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर दूसरी वेटिंग लिस्ट से की गई हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने यह काउंसलिंग 28 और 29 अक्तूबर 2024 को आयोजित की थी।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अजय संबयाल ने बताया कि यह नियुक्तियां सरकार की पूर्व स्वीकृति, सैनिक कल्याण निदेशालय द्वारा जारी एनएसी और स्कूल शिक्षा निदेशालय शिमला के आदेशों के अनुरूप जिला चयन समिति की सिफारिश पर की गई हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनी जूनियर बेसिक टीचर के रूप में नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि नियुक्त अभ्यर्थियों को अपने-अपने तैनाती स्थलों पर संबंधित ब्लॉक एलीमेंट्री एजुकेशन ऑफिसर के समक्ष सात दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें