फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एक साल में 15 इलेक्ट्रिक बसों से 1.82 करोड़ रुपये की कमाई

Sat, 31 May 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला बस स्टैंड में खड़ी इले​क्टि्रक बसें। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला परियोजना के तहत एचआरटीसी मंडल धर्मशाला को मिली 15 इलेक्ट्रिक बसों ने एक साल में 1.82 करोड़ रुपये की कमाई की है। 25 मई, 2024 से अभी तक इन बसों ने 40 लोकल रूट पर चलकर 6,76,000 किलोमीटर सफर तय किया।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इको फ्रेंडली इन बसों की खर्चा भी डीजल बसों के मुकाबले 14.50 रुपये प्रति किलोमीटर कम है। वहीं, 27 रुपये प्रति किलोमीटर इन बसों की आय है। एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के डीएम पंकज चड्ढा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि डीजल बसों का प्रति किलोमीटर खर्चा 23.14 रुपये है, जबकि इलेक्ट्रिक बसों की प्रति किलोमीटर खर्चा 8.56 रुपये है। दो साल पहले 25 मई, 2023 को धर्मशाला को यह 15 इलेक्ट्रिक बसें मिली थीं। एक साल में इन बसों में केवल 12 बार ही खराबी आई है, जो अन्य बसों के मुकाबले नाममात्र है। पिछले साल के मुकाबले इन बसों की कमाई भी बढ़ी है। पिछले साल बसों की कमाई 26.77 रुपये थे, जो अब बढ़कर 27 रुपये प्रति किलोमीटर पहुंच गई है। इन बसों में सवारियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें