फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस थाना नूरपुर पर बिठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नागरिक अस्पताल नूरपुर में बुधवार रात शरारती तत्वों के हुड़दंग मामले को लेकर पुलिस थाना नूरपुर के खिलाफ एसपी ने जांच बिठा दी है। जांच का जिम्मा डीएसपी नूरपुर को सौंपा गया है। अब डीएसपी नूरपुर की जांच रिपोर्ट के बाद ही पुलिस थाना में तैनात स्टाफ पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने नूरपुर थाना पुलिस पर रात को फोन न उठाने का आरोप लगाया था। इस पर शुक्रवार को एसपी नूरपुर का दौरा भी किया। उन्होंने वहां तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों की क्लास ली। साथ ही उनसे हुड़दंग के दौरान पुलिस स्टेशन का फोन न उठाने के मामले पर जवाब भी तलब किया। एसपी संतोष पटियाल ने कहा कि पुलिस थाना नूरपुर में तैनात स्टाफ पर जांच बिठाई गई है। डीएसपी नूरपुर को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद थाने में तैनात स्टाफ पर कार्रवाई होगी।

हुड़दंगियों पर दर्ज होगा मामला
एसपी कांगड़ा ने एसएचओ नूरपुर को सिविल अस्पताल में बुधवार रात की हुड़दंग की घटना की पूरी जांच करने के निर्देश दिए। हुड़दंग में शामिल युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


यह था मामला
बुधवार रात करीब 12:30 बजे 2-3 युवक एक घायल युवक को अस्पताल में लाए थे। घायल के उपचार के दौरान 20-25 अन्य युवक भी अस्पताल पहुंच गए और किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हुई। बाद में हाथापाई भी हो गई। मौजूद स्टाफ के मना करने भी वे आपस में भिड़ते रहे। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस थाना नूरपुर में कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें