फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक यूनियन ने संसारपुर में किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक यूनियन ने संसारपुर में किया चक्का जाम
विज्ञापन

लोड गाड़ियों को संसारपुर टैरेस में रोका
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। देशव्यापी चक्का जाम के चलते दी ग्रीन वैली गुड्स कैरियर ट्रक यूनियन संसारपुर टैरेस के प्रधान शमशेर सिंह और उपप्रधान सजेश ठाकुर की अगुवाई में सदस्य संसारपुर टैरेस टोल बैरियर पर चक्का जाम का समर्थन करते हुए हड़ताल पर बैठ गए। ट्रक ऑपरेटरों ने देशव्यापी चक्का जाम का समर्थन किया। ट्रक यूनियन प्रधान शमशेर सिंह की अगुवाई में संसारपुर टैरेस में लोड होकर जा रही कुछ गाड़ियों को संसारपुर टैरेस में रोका गया है। शमशेर सिंह ने कहा कि खाली गाड़ियों, दूध, सब्जी और अन्य जरूरी सामान ले जा रही गाड़ियों को नहीं रोका गया। उन्होंने कहा कि चक्का जाम शांति पूर्ण ढंग से किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें