फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से किसानों-बागवानों के चेहरों पर रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से किसान-बागवान खुश
विज्ञापन

राजा का तालाब (कांगड़ा)। बीजी गई मक्की और धान की रोपाई के लिए बारिश संजीवनी के साबित हुई है। कुछ दिन पहले बारिश के बाद लोगों ने मक्की की बिजाई कर दी थी, लेकिन उसके बाद फिर मौसम साफ हो गया था। इससे किसान चिंतित थे। बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी। उधर बागबान भी इस बारिश को आम की फसल के लिए वरदान मान रहे हैं। इस बार आम समय से पूर्व ही पकना आरंभ हो गए थे और ऊपर से उनका आकार भी अपेक्षाकृत छोटा रह गया था। बारिश से अब आमों में रस भर जाएगा और वे पहले की अपेक्षा अधिक रसीले हो जाएंगे। इससे सब्जी मंडियों में आम की मांग बढ़ जाएगी। प्रगतिशील किसान स्वर्ण सिंह, हनी ठाकुर, करनैल सिंह, पूर्ण सिंह, अनूप ठाकुर, बलदेव ठाकुर ने इस बारिश को खरीफ की फसल और आमों के लिए वरदान माना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें