फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की सुध लेने वाला कोई नहीं:प्रवीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों की सुध लेने वाला कोई नहीं : प्रवीण
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय अध्यापक संघ पंचरुखी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि पेंशन बहाली के लिए किसी भी विशेष पार्टी का समर्थन न मिलना इस बात को दर्शाता है कि 2003 के बाद कर्मचारियों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी चाहे धक्के खाएं या कुछ करें, देश तारनहारों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। 30 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक लाख लोग पुरानी पेंशन के लिए जुटे थे लेकिन, कांग्रेस के नेता राजबब्बर को छोड़ किसी भी राजनीतिक दल ने कोई टिप्पणी नहीं की। जबकि हिमाचल के बिलासपुर के रहने वाले दिल्ली गए सुरेश गौतम की सड़क हादसे में मौत भी हो गई। लेकिन, किसी राजनीतिक दल के नेता ने अफसोस तक करना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें