रोजगार कार्यालय धर्मशाला में इंटरव्यू 5 को
धर्मशाला। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा रमेश कटोच ने बताया है कि विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में नियुक्ति के लिए आईटीआई पास युवाओं के साक्षात्कार 5 मई को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से आजीविका एवं कौशल विकास मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में रोजगार उप कार्यालय ज्वालाजी, बैजनाथ, नगरोटा बगवां तथा राजकीय आईटीआई ज्वाली के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, जमा दो तथा आईटीआई पास पुरुष आवेदकों के विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की ओर से विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार लिए जाएंगे।