फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टानजुम गैगो होंगे छावनी बोर्ड योल के सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

योल (कांगड़ा)। छावनी बोर्ड योल में आखिरकार सात महीने के बाद मुख्य अधिशासी अधिकारी की स्थायी नियुक्ति हो गई है। टानजुम गैगो छावनी बोर्ड योल के नए मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) होंगे। मई 2017 से छावनी बोर्ड योल में सीईओ का पद रिक्त चल रहा था और छावनी बोर्ड डलहौजी की सीईओ पुष्पांजलि रावत योल का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रही थीं। छावनी बोर्ड योल के नए मुख्य अधिशासी अधिकारी टानजुम गैगो इससे पहले इटानगर, दार्जिलिंग और असम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। योल में गृह कर में बढ़ोतरी, छावनी क्षेत्र से योल को बाहर करने और छावनी बोर्ड के कार्यकाल सहित योल की अन्य समस्याओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में नवनियुक्त सीईओ ने बताया कि अभी तक उन्हें किसी भी विषय के बारे में जानकारी नही है। आगामी दिनों में वे उक्त मसलों पर सारी जानकारी प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि योल के लोगों की समस्याओं को हल करना उनका दायित्व है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें