नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। मदन मोहन मालवीय स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं समारोह में मेधावी और अन्य गतिविधियों में वर्ष भर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। शिक्षाविद अनंत राम चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि मेधावियों को सम्मानित किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा गीत पर मनमोहक नृत्य पेश कर बच्चों ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। राजस्थानी गीत घुमरी घुमरी, नाचूं मैं छम छमाछम, जय जय बजरंग बली, लोक नृत्य और देश भक्ति के तरानों ने भी खूब तालियां बटोरीं। नारी उत्पीड़न और शिक्षा के महत्व पर लघु नाटकों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर चोट की गई। प्रधानाचार्य ओंकार सिंह राणा ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। सम्मानित किए मेधावियों में कक्षा पांचवीं से सिया और शुभम, छठी से अरनव और दिया, सातवीं से प्रिंस, पलक कपूर, आठवीं से अखिल और शालिनी, नौवीं से साक्षी और आंचल, दसवीं से आंचल और रीतिका, ग्याहरवीं से प्रिया सूद और मनीषा, जमा दो से शेतिक और दीपांशु शामिल रहे। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष संतोष सोनी, आरएस पठानिया, केके गुप्ता, रोशन खन्ना, केशव कोरला, संजय राणा, युगल कायस्था, जतिंदर जग्गी, मिलाप कायस्था, ब्रह्मानंद, कृष्ण कानूनगो, सतीश कोशल और शांति सेठी मौजूद रहे।