अमर उजाला ब्यूरो
कोटला (कांगड़ा)। राजकीय उच्च पाठशाला मस्तगढ़ में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रावमापा अमनी के प्रधानाचार्य तिलक राज सन्याल ने बतौर मुख्य अतिथि शिकरत की। छात्रों ने देश भक्ति के लघु नाटक प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। स्कूल की मुख्य अध्यापिका सुषमा धीमान ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इसके बाद आरती एंड पार्टी ने होली खेले नंद लाला, साहिल एंड पार्टी ने कैसा लगा गोरिये पहाड़े दा बसना, जसपाल एंड पार्टी बड़ियां जो तुड़का लाणा, निखिल एंड पार्टी ने दिल तेरा काला मुंड्या पर भंगड़ा प्रस्तुत किया। वहीं, कृति ने कन्या भ्रूण हत्या पर और मोहित ने स्वच्छता पर भाषण प्रस्तुत किया। अमन एंड पार्टी ने मेरा खिन्नू बड़ा उस्ताद पर हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं लड़कियों ने भी भंगड़ा प्रस्तुत किया। छात्रों ने कारगिल के शहीदों की याद में एक लघु नाटक प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान बलकार सिंह, राजेश बाड़ी, बीडीसी सदस्य कुलदीप सिंह, महिला मंडल प्रधान अमृत कौर, राजेंदर सिंह और गुरनाम सिंह आदि उपस्थित रहे।