ेअमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। भाजपा के प्रदेश दृष्टि पत्र के बाद विधानसभा स्तर पर भी भाजपा उम्मीदवारों ने अपना विजन डाक्यूमेंट जारी कर दिया है। बुधवार को धर्मशाला में भाजपा उम्मीदवार किशन कपूर ने केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी की उपस्थिति में अपना दृष्टि पत्र जारी किया। इसमें दिसंबर 2018 से पहले धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण पूरा करने की बात कही गई है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी की परियोजना को धर्मशाला में पूर्ण रूप से लागू करना, रोप-वे निर्माण, स्मार्ट पार्किंग की व्यवस्था, विधानसभा में पानी, बिजली, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाना, कांगड़ी, गद्दी, तिब्बती, पहाड़ी संस्कृति के संरक्षण के लिए उत्कृष्ट केंद्र की स्थापना करना, धर्मशाला में ग्रामीण एवं इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने, त्रियुंड में सरकारी रेस्ट हाउस में 10 नए कमरों का निर्माण करना, इंद्रुनाग-भागसुनाग से जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण करना, मैक्लोडगंज से धर्मकोट को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत और रखरखाव प्राथमिकता रहेगी।