कांगड़ा। परिवहन मंत्री जीएस बाली अपने जन्मदिन के मौके पर बाल दिवस पर युवाओं से इस बार भी सीधा संवाद करेंगे। इसके लिए युवाओं को 25 जुलाई तक अपने सवाल बाल मेला कमेटी के पास जमा करवाने होंगे। नगरोटा में 26 और 27 जुलाई को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कांगड़ा में बाल मेला कमेटी के सचिव अजय वर्मा में पत्रकार वार्ता में कहा कि बच्चों के लिए इस वर्ष भी हाथी और ऊंट की सवारी मुहैया करवाई जाएगी। साथ ही झूले, खान-पान और धाम की व्यवस्था होगी। युवाओं का परिवहन मंत्री के साथ सीधा संवाद 26 जुलाई को होगा। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 26 व 27 जुलाई को ब्वॉयज स्कूल में आयोजित होगा। मिस्टर एंड मिस नगरोटा के लिए प्रतिभागी 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। मेले में देख न सकने वाले लोगों को ब्लाइंड स्टिक्स दी जाएंगी। ऐसे लोगों को प्रशिक्षण के लिए एक दिन पहले 25 जुलाई को आना होगा। इस मौके पर नवनीत शर्मा, राजकुमार, कुलदीप चौधरी और विनय गर्ग मौजूद रहे।