फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पैरापिट से टकराकर पलटी कार, 14 वर्षीय छात्र की मौत

Wed, 22 Apr 2026 09:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगड़ा बाइपास पर फोरलेन पर पैरापिट से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
कांगड़ा। कांगड़ा बाइपास फोरलेन पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पैरापिट से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर ही पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में दो किशोर सवार थे, जिनमें से एक की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे का शिकार हुए शौर्य (14) और विहान स्थानीय निजी स्कूल के छात्र हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को टांडा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शौर्य को मृत घोषित कर दिया। विहान की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार चल रहा है। इस हादसे ने नाबालिग बच्चों को वाहन थमाने वाले अभिभावकों और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना कांगड़ा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नाबालिगों के पास कार की चाबी कैसे पहुंची और हादसे का मुख्य कारण क्या रहा।
विज्ञापन

कछियारी बाइपास पर भी टकराए वाहन
कांगड़ा थाना के अंतर्गत ही सोमवार देर रात कछियारी फोरलेन पर एक पंजाब नंबर की टैक्सी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार को चोटें आईं। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो जाने के कारण पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें