फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सास और पति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत1

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा के निकटवर्ती गांव खोली में गत शुक्रवार को विवाहिता के आत्महत्या मामले में आरोपी सास और पति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सोमवार को दोनों आरोपियों को कांगड़ा में न्यायाधीश शिखा लखनपाल की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन

गत शुक्रवार को खोली गांव की मधुबाला पत्नी अजय कुमार ने अपने कमरे में सीलिंग फैन से दुपट्टा बांधकर फंदा लगा लिया था। मायके पक्ष का आरोप है कि पति अजय और सास आशा देवी उसके साथ मारपीट करते थे और दहेज की मांग करते थे।
परिजनों ने बताया कि मधुबाला और अजय की साल 2019 में शादी हुई थी। करीब तीन साल की एक बेटी है। बताया कि ससुराल पक्ष के खिलाफ पहले भी खोली पंचायत में शिकायत की थी। इसमें मौखिक रूप से समझौता भी करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें