फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा में लगातार बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा में स्वाइन फ्लू के पांच नए मामले, 53 में बीमारी की पुष्टि
विज्ञापन

कांगड़ा जिले में अब तक हो चुकी हैं सबसे ज्यादा सात मौतें
टांडा में मरीजों का किया जा रहा है उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। कांगड़ा जिले में अभी तक सबसे ज्यादा सात लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है, जबकि 53 मरीजों में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है।
सोमवार को कांगड़ा में स्वाइन फ्लू के पांच नए मामले सामने आए हैं, जिसमें दो बच्चे शामिल हैं। तीन मरीजों को टांडा अस्पताल में प्राथमिकता के साथ उपचार किया जा रहा है। वहीं, शनिवार को टांडा अस्पताल में दाखिल दो बुजुर्ग महिलाओं की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है। इसमें एक महिला शाहपुर और दूसरी जयसिंहपुर क्षेत्र के रहने वाली थी। कांगड़ा जिला के विभिन्न अस्पतालों से स्वाइन फ्लू के लगभग 160 संभावित मरीजों को टांडा अस्पताल रेफर किया गया है, जिनके सैंपलों की जांच करने के बाद 53 मरीजों में स्वाइन फ्लू पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। सभी संभावित मरीजों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें