साहसिक खेल में नहीं कांगड़ा के युवाओं का रुझान
या
हवा में नहीं उड़ना चाहते प्रदेश के युवा
सब हेड
पैराग्लाइडिंग के बेसिक कोर्स को अभी तक विभाग के पास पहुंचे 18 आवेदन
धर्मशाला-बीड़ बिलिंग में कोर्स के लिए रखी हैं 20-20 सीटें
विपिन चौधरी
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में भले ही साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग के लिए पर्यटक देश और विदेश के कोने-कोने से लोग हवा में उड़ने के लिए आते हैं, लेकिन जिले के युवा इस साहसिक कोर्स के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस कोर्स के लिए अभी तक पर्यटन विभाग के पास मात्र 18 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जबकि आवेदन करने के लिए तीन ही दिन शेष बचे हैं।
पर्यटन विभाग ने धर्मशाला और बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग का बेसिक कोर्स करवाने के लिए 20-20 अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। इस कोर्स को करने के लिए विभाग ने पात्रता दसवीं पास होना रखी है। साथ ही आवेदन को मात्र एक सादे कागज पर चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र व एक फोटो संलग्न कर जिला पर्यटन विकास कार्यालय धर्मशाला में जमा करवाना है। इस कोर्स की कोई फीस नहीं है।
7 से 13 फरवरी को करवाया जाना है कोर्स
पर्यटन विभाग जिला कांगड़ा में 7 से 13 फरवरी तक बीड़ व धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग का बेसिक कोर्स करवाएग। यह कोर्स बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन बीड़ व धर्मशाला एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब के माध्यम से करवाए जाएंगे।
कोट्स
अभी तक विभाग के पास 18 आवेदन पैराग्लाइडिंग के बेसिक कोर्स के लिए पहुंचे हैं। आवेदन मांगने के दौरान कुछ छुट्टियां थीं। अभी भी आवेदन के लिए 3 दिन शेष बचे हैं। हमें उम्मीद है कि इन दिनों में कोर्स के लिए रखी गई सभी सीटों के लिए अभ्यर्थियों के आवेदन पहुंच जाएंगे।
-मधु चौधरी, जिला पर्यटन अधिकारी, कांगड़ा।