फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदला में बादल फटने से सौरभ वन विहार को पांच करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदला में बादल फटा, ड्यूटी पर तैनात वन कर्मियों का किया रेस्क्यू
विज्ञापन

पालमपुर की बंदला की पहाड़ियों में रविवार रात फटा बादल,
सौरभ वन विहार को पांच करोड़ का नुकसान
न्यूगल खड्ड ने सौरभ वन विहार में मचाई तबाही, एक कार बही
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर(कांगड़ा)। पालमपुर की बंदला की पहाड़ियों में फटे बादल ने तबाही मचा दी है। बादल फटने से न्यूगल खड्ड में आए भारी पानी से पर्यटन स्थल सौरभ वन विहार को खासा नुकसान हुआ है। सौरभ वन विहार में करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है।
सौरभ वन विहार में वन विभाग के फंसे दो कर्मियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पानी के तेज बहाव में एक कार भी बह गई है, जबकि एक बैल को निकाल लिया गया है। हालांकि, जान माल की हानि की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

रविवार रात को पालमपुर में बंदला की धौलाधार की पहाड़ियों में बादल फटा। इससे न्यूगल खड्ड में भारी बाढ़ आ गई। प्रशासन ने आनन-फानन में खड्ड के आसपास के लोगों को वहां से हटा दिया। लेकिन, रात को नुकसान का पता नहीं चल सका है। जलस्तर बढ़ने से न्यूगल खड्ड ने अपना रुख सौरभ वन विहार की ओर कर लिया। सौरभ वन विहार के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर झील तक सब तहस नहस हो गया। झील बंद हो गई है। मछलियों का एक्वारियम नष्ट हो गया है। इससे सारी मछलियां मर गई हैं। झील पत्थर और रेत से भर गई है। वन विहार की सड़क और नियंत्रण कक्ष बह गया है, जबकि सौरभ वन विहार में रात को ड्यूटी दे रहे वन कर्मी त्रिलोक और काका को सुबह रेस्क्यू कर लिया गया है।
इन दोनों ने रात वहां बने स्टोर में करीब एक फीट पानी के बीच खड़े होकर काटी। सौरभ वन विहार के साथ सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनी जिप लाइन भी बह गई है। उधर, डीएफओ बीएस यादव ने कहा कि बाढ़ से सौरभ वन विहार को करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इनसेट...
प्रशासन ने जारी किया है अलर्ट : एसडीएम
पालमपुर का कार्यभार देख रहे एसडीएम धीरा संजय कुमार ने कहा कि प्रशासन ने रेस्क्यू कर सौरभ वन विहार में फंसे दो वन कर्मियों और एक बैल को निकाल लिया है। प्रशासन ने न्यूगल और अन्य खड्डों की ओर न जाने की लोगों को हिदायत दी है। पंचायत प्रधानों, पटवारियों को सूचित कर दिया गया है, जबकि पुलिस भी इसको लेकर जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें