फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल में नहीं बनी पंदरेला, मोवा, गुजरेड़ा सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लंज (कांगड़ा) शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत मनेई में नौ साल पहले नावार्ड के तहत बनने वाली पंदरेला, मोवा, गुजरेड़ा सड़क का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। इस सड़क का शिलान्यास शाहपुर की तत्कालीन विधायक सरवीण चौधरी ने किया था, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का तर्क है कि सरवीण चौधरी को लगातार तीसरी बार विधायक चुन कर भेजा है तो उनके काम प्राथमिकता के आधार पर होंगे। लोगों ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान दो साल पहले सड़क पर डंगे और पुलिया बनाने का काम लगा था पर वह काम आगे नहीं बढ़ सका है। जो पुलिया और डंगे लगाए गए थे, अब वे डंगे भी टूट चुके हैं और पुलियों का कहीं कोई निशान भी नहीं बचा है। लोगों ने बताया कि इस सड़क के लिए एक करोड़ 57 लाख 10 हजार 57 रुपये खर्च होने थे, पर पिछले पांच सालों में कितना पैसा सड़क पर खर्च किया गया, कोई जानकारी नहीं पर धरातल पर इस सड़क पर गुजरेड़ा से लेकर प्राइमरी स्कूल तक सोलिंग डाली गई है। कुछ पुलियां बनी हैं पर उनके साथ जो डंगे लगाए गए थे, वे पूरी तरह से गिर चुके हैं। कई डंगे गिरने वाले हैं। गांव के जोगिंद्र, विनोद शर्मा, रंजना, सूतो राम, अमरनाथ, शिव कुमार, रमन, अर्पण कुमार, परस राम, अशोक कुमार, रवि कुमार, अंजना देवी, शशि मोहम्मद, नेक मोहम्मद, रोजदीन, वीरदीन, भूट्टो बीबी, बली मोहम्मद, नूरदीन, सीमा बीबी, जरनेल सिंह ने कहा कि उपरोक्त सभी कामों की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें