फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में भ्रष्टाचार व माफिया राज : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
डाडासीबा/संसारपुर टैरेस/ रक्कड़ (कांगड़ा)। प्रदेश की रुकी पड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करवाने और ठप पड़े विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए भाजपा परिवर्तन यात्रा के माध्यम से प्रदेशवासियों से भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प और प्रदेश के विकास के लिए राजनीतिक परिवर्तन लाने का आह्वान कर रही है। यह बात हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को जसवां-परागपुर विस क्षेत्र में भाजपा की परिवर्तन रैली के दौरान रक्कड़ और टैरेस में आयोजित रैलियों में कही। अनुराग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के काले कारनामों से पूरे देश में लज्जित होने वाले हिमाचल की साख बचाने के लिए प्रदेशवासियों को कांग्रेस मुक्त हिमाचल बनाना होगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि में पनपे भ्रष्टाचार और माफिया राज से प्रभावित हो रहे विकास कार्यों के कारण प्रदेश अन्य राज्यों से विकास की दृष्टि से कोसों दूर जा रहा है। ठाकुर ने कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने कथित भ्रष्टाचार से बचने के लिए न्यायालयों की दर-दर ठोकरें खाने को विवश हो चुके हैं।
विज्ञापन

बाक्स
कांग्रेस के गुंडाराज से लोगों में असुरक्षा
सांसद अनुराग ठाकुर ने शिमला में भाजपा पार्षद पर हुए हमले को कांग्रेस के गुंडाराज से जोड़ते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के गुंडा माफिया से आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भविष्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की सबका साथ-सबका विकास की जनहित नीतियों पर विश्वास करके प्रदेश में ईमानदार और विकास की पक्षधर रही भाजपा सरकार बनाने में लोग अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें