फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नूरपुर मंडल में रोपे जाएंगे सवा लाख पौधे

Thu, 30 Jul 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। मानसून सीजन में वन मंडल नूरपुर के तहत करीब 155 हेक्टेयर वन भूमि में लगभग सवा लाख पौधे रोपे जाएंगे। विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर जंगलों को हराभरा रखने का लक्ष्य तय किया गया है। वन मंडल अधिकारी संदीप कोहली ने बताया कि एनपीवी के तहत 105 हेक्टेयर और जायका के तहत 50 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण किया जा रहा है। वन मंडल के नूरपुर, कोटला, जवाली, रे और इंदौरा वन रेंज में पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग हरड़, बेहड़ा, आंवला, अर्जुन, खैर, शीशम, कचनार, बांस, देसी आम और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें