फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला में आज से बंद रहेंगी गहनों की दुकानें

Thu, 30 Jul 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला से टंग तक स्थित आभूषण कारोबारियों की दुकानें वीरवार से 2 अगस्त तक बंद रहेंगी। धर्मशाला स्वर्णकार संघ के अनुसार वार्षिक अवकाश के चलते यह निर्णय व्यापारियों की सामूहिक सहमति से लिया गया है। इस दौरान क्षेत्र की सभी प्रमुख ज्वेलरी दुकानों में सोने, चांदी और अन्य आभूषणों की खरीद-बिक्री सहित संबंधित सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। संघ के प्रधान अभिमन्यू वर्मा और महासचिव गौरव वर्मा ने ग्राहकों से अपील की है कि यदि कोई जरूरी खरीदारी या कार्य हो तो 2 अगस्त के बाद ही योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि असुविधा से बचाने के लिए यह सूचना पहले ही सार्वजनिक की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें