रियाली के जवान की मणिपुर में हृदयाघात से मौत
रे (कांगड़ा)। फतेहपुर ब्लॉक के गांव रियाली के जवान की मणिपुर में हृदयाघात से मौत हो गई। मसरदीन (35) असम राइफल की 25 बटालियन में मणिपुर में तैनात था। मसरदीन की मौत की जानकारी उनके परिवार को फ़ोन के माध्यम से प्राप्त हुई।
मसरदीन के परिवार के अनुसार मसरदीन वर्ष 2005 में असम राइफल में भर्ती हुआ था और मणिपुर में तैनात था। उसके तीन लड़के हैं। जवान का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। फतेहपुर के नायाब तहसीलदार ने बताया कि प्रशासन की तरफ से परिवार को हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी।