लोगों तक पहुंचाई जाएंगी नीतियां : निखिल
जवाली (कांगड़ा)। भाजयुमो मंडल जवाली के नवनियुक्त सचिव दिनेश निखिल का विश्राम गृह जवाली में भाजपा जिला महामंत्री राकेश बाजवा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजिंद्र कौंडल, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंकज डोगरा ने स्वागत किया। नवनियुक्त सचिव दिनेश निखिल ने कहा कि विधायक अर्जुन सिंह के निर्देशानुसार कार्य किया जाएगा और प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर युवाओं को भाजपा में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर अंकुर बड़वाल, गुरदीप सिंह, संजीव चौधरी, नीरज चौधरी, सतीश कुमार, गगन कुमार, रोहित मेहरा और संजय बड़वाल आदि मौजूद रहे।