गैरहाजिरी पर कंड के प्रधान को भेजा नोटिस
बैजनाथ (कांगड़ा)। बीडीओ बैजनाथ शशी पाल ने विकास खंड की सात पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। कंड पंचायत के प्रधान और सचिव को गायब रहने पर बीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा बीडीओ ने भेठ झिकली, अवैरी, नाहर, स्पैडु, रजेहड़ और नैण पंचायत का भी दौरा किया। कंड पंचायत के प्रधान और सचिव को ही इस दौरान अनुपस्थित पाया गया है। बीडीओ ने कहा कि पिछले दिनों पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में उन्होंने पंचायतों के कार्यों को रिव्यू करने संबंधित निर्देश जारी किए थे।