फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर के नौ होटल-गैस्ट हाउसों को जारी होंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर के नौ होटलों-गेस्ट हाउसों को जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन

अनियमितताओं के चलते पर्यटन विभाग ने लिया फैसला
आठ होटलों को पहले भी दो बार जारी हो चुके हैं नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हमीरपुर जिले के नौ होटल व्यवसायियों को पर्यटन विभाग नोटिस जारी करेगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इन होटल कारोबारियों को यह नोटिस उनके संबंधित होटल और गेस्ट हाउसों में अनियमितताओं के चलते जारी होंगे। पर्यटन विभाग की मानें तो इनमें आठ होटल-गेस्ट हाउसों को पहले भी दो-दो बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बावजूद इसके इन व्यवसायियों ने पर्यटन विभाग के सम्मुख कोई भी जवाब देना उचित नहीं समझा। अब पर्यटन विभाग इन होटल/गेस्ट हाउस मालिकों को तीसरी और आखिरी नोटिस जारी करेगा। अगर इस बार भी इन होटल व्यवसायियों ने पर्यटन विभाग के जारी नोटिस का जवाब नहीं दिया तो पर्यटन विभाग उचित कार्रवाई करेगा। वहीं इन नौ होटलों/गेस्टहाउसों में एक ऐसा भी व्यवसायी है जिसे पर्यटन विभाग डिफाल्टर घोषित कर चुका है। इस व्यवसायी को विभाग की ओर से करीब छह बार नोटिस जारी हुए हैं। लेकिन, उसने एक भी जवाब देना उचित नहीं समझा है। अब विभाग इस व्यवसायी को भी आखिरी बार नोटिस जारी कर आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा।

जवाब न देने पर कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन
पर्यटन विभाग की मानें तो अगर हमीरपुर जिला में संचालित हो रहे इन होटल/गेस्ट हाउसों के मालिकों ने इस बार भी नोटिस का जवाब नहीं दिया तो उनके बिजली-पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
हमीरपुर जिले से संबंधित नौ होटल/गेस्ट हाउसों को पुन: नोटिस जारी किए जाएंगे। अगर इस बार भी कोई उचित जवाब नहीं आता है तो इनके बिजली-पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे। - डा. मधु चौधरी, जिला पर्यटन अधिकारी, कांगड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें