फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेत्रियों में तनातनी, एक ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेत्रियों में तनातनी, एक ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत नकवी तक को की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा मंडल पालमपुर की बैठक में दो भाजपा महिला नेत्रियों के बीच हुई तनातनी से भाजपा की किरकिरी हो रही है। बैठक में एक वरिष्ठ और एक कनिष्ठ महिला पदाधिकारी में हुई तनातनी से खफा कनिष्ठ भाजपा नेत्री ने पार्टी को अपना इस्तीफा तक दे दिया है। हालांकि, अभी तक पार्टी ने यह इस्तीफा मंजूर नहीं किया है।
विज्ञापन

तनातनी मंडल की बैठक में ही शुरू हो गई थी लेकिन, जैसे ही बैठक खत्म हुई तो बाहर आए कार्यकर्ताओं के बीच दो महिला नेत्रियों में कहासुनी हो गई। इस बीच एक महिला नेत्री ने तो दूसरी को यह तक कह दिया कि आपके वोट हैं कितने? दूसरी महिला अल्पसंख्यक समुदाय से है। बात से खफा अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी हुई महिला नेत्री ने अपना इस्तीफा पार्टी को दे दिया है। साथ ही इसकी शिकायत मंडल से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मामलों के प्रभारी मुख्तार अब्बास नकवी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तक को कर दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं की मानें तो यह मुद्दा विपक्षी दलों ने उठाया तो आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रदेश में ही जिला चंबा, नाहन, नूरपुर, बिलासपुर, पांवटा साहब, मंडी समेत अन्य जगहों पर नुकसान हो सकता है। उधर, मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा महिला पदाधिकारी का इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है। पार्टी को नुकसान पहुंचे, ऐसी घटना को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें