फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला कालेज में अभी 1000 सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला कॉलेज में अभी 1000 सीटें खाली
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन आज जारी करेगा दूसरी कट लिस्ट
पहली कट लिस्ट के बाद 1440 छात्रों ने जमा करवाई फीस
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सूबे के सबसे पुराने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में अभी तीनों संकायों के प्रथम वर्ष में 1000 सीटें खाली हैं। पहली कट लिस्ट के बाद तीनों संकायों में लगभग 1440 छात्रों ने फीस जमा करवाई है। अब कॉलेज प्रशासन शनिवार को दूसरी कट लिस्ट जारी करेगा। उसके बाद छात्रों को फीस जमा करवाने के लिए एक दिन का समय देगा।
शुक्रवार को पहली कट लिस्ट के छात्रों को फीस जमा करवाने का अंतिम दिन था। अंतिम दिन तीनों संकायों के 716 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई। जिसमें कला संकाय में सबसे ज्यादा 391, साइंस में 260 और बीकॉम में 65 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसके बावजूद तीनों संकायों के विभिन्न विषयों में लगभग 1000 सीटें खाली रह गई हैं। धर्मशाला कॉलेज में तीनों संकायों के मेजर विषयों की 2440 सीटें हैं। उधर, धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य सुनील मेहता ने कहा कि शनिवार दोपहर को दूसरी कट लिस्ट जारी की जाएगी। दूसरी कट लिस्ट के छात्रों को सोमवार का पूरा दिन फीस जमा करवाने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त फीस काउंटर के लिए एनएसयूआई का प्रदर्शन
धर्मशाला कॉलेज में एसएनयूआई इकाई ने फीस काउंटर में भीड़ देखकर एक अतिरिक्त काउंटर लगाने को लेकर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष साहिल चंबियाल ने कहा कि पिछले दो दिन से फीस जमा करवाने के लिए छात्रों को दो-दो घंटे लाइन में खड़े रहना पड़ रहा था। शुक्रवार को भी छात्रों की भारी भीड़ थी। एनएसयूआई के प्रदर्शन के बाद लगभग 12 बजे कॉलेज प्रशासन ने एक और काउंटर खोल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें