एमसी की वेबसाइट कई माह से अपडेट नहीं
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला की वेबसाइट पिछले कई माह से अपडेट नहीं हो रही है। वेबसाइट में अभी तक पूर्व में रहे अधिकारियों और मनोनीत पार्षदों के नामों की लिस्ट है। एमसी की वेबसाइट पर अभी भी राजेश मोंगरा अधिशासी अभियंता हैं। इसके अलावा कांग्रेस सरकार के समय में पांच मनोनीत पार्षदों में तीन पार्षदों के नाम अभी तक वेबसाइट में अंकित हैं। पूर्व में मनोनीत पार्षद रहे बबिता देवी, संदीप बैंस और राजेंद्र कुमार अभी तक वेबसाइट से नहीं हटे हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद नगर निगम धर्मशाला को पांच नए मनोनीत पार्षद मिल गए हैं, लेकिन वेबसाइट में उनके नाम अभी तक अपडेट नहीं किए गए हैं। उधर, नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त संदीप कदम ने कहा कि वेबसाइट को नए तरीके से अपडेट किया जा रहा है। जल्द एमसी की वेबसाइट नए रूप में दिखेगी।