हर गांव को सड़क से जोड़ना प्राथमिकता : पठानिया
नूरपुर (कांगड़ा)। विधायक राकेश पठानिया ने सुल्याली पंचायत में हरिजन बस्ती-देव भराड़ी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करके शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नूरपुर अस्पताल को दो सौ बिस्तर का दर्जा देकर और विभिन्न वर्गों के 42 पद मंजूर करके नूरपुर अस्पताल को एक आधुनिक अस्पताल बनाने की कवायद शुरू की है। इस मौके पर सुल्याली पंचायत के उप प्रधान नरेश कुमार शर्मा, विनोद शर्मा, रोशन लाल शर्मा, सुनील कौशल, सुनील पिंडर आदि मौजूद रहे। इसके बाद राकेश पठानिया ने इस दौरान खज्जन पंचायत में तीन गांवों को जोड़ने के लिए पुल निर्माण के लिए स्थानों का निरीक्षण किया। इस मौके पर खज्जन पंचायत के प्रधान चुहड़ दीन और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अरुण वशिष्ठ सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।