ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाने की जानकारी दी
परागपुर (कांगड़ा)। उपतहसील कार्यालय परागपुर में ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत करवाया गया। इसके तहत बुधवार को कार्यालय परिसर में सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग जिला उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला के ई-डीएम रोहित कुमार ने राजस्व विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर, अधिकारियों और पटवारियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र भरने की प्रक्रिया एवं उन्हें प्राप्त करने की जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यालय कानूनगो बलवीर पठानिया, कानूनगो चंबा मदन लाल, सहायक नितिन एंव तिलक, पटवारी संजीव शर्मा, आशीष गर्ग, कश्मीरी देवी, नसीब, राजीव, सुष्मलता भी मौजूद रहे।