फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमानी बिजली गिरने से बिजली उपकरण जले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से मकान को नुकसान
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ की सगूर पंचायत में बिजली गिरने से गोशाला और स्लेटपोश मकान को नुकसान पहुंचा है। घटना से किसी भी प्रकार के जानमाल को की हानि नहीं हुई है। लेकिन, घर में लगाए गए बिजली के उपकरण पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। पीड़ित रजिंद्र कुमार निवासी सगूर ने बताया कि रात करीब तीन बजे उनके घर के पास गोशाला पर बिजली गिर गई, जबकि घर में लगे बिजली के उपकरण जलकर राख हो गए। घर के ऊपर पेड़ गिरने से घर को नुकसान पहुंचा है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथ पुलिस टीम ने मौके का दौरा किया। पीड़ित ने सोमवार को तहसीलदार बैजनाथ के पास नुकसान की भरपाई को लेकर गुहार लगाई है। उधर, तहसीलदार वचित्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से नुकसान की भरपाई के लिए निवेदन किया गया है। संबंधित सर्किल के पटवारी को नुकसान के आकलन की रिपोर्ट बनाने को कहा गया है। इसके बाद प्रशासन की ओर से पीड़ित को राहत दी जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें