फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्री मेले का आगाज करेंगे सांसद शांता कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कागड़ा)। राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव बैजनाथ के शुभारंभ पर कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद शांता कुमार मुख्यातिथि होंगे। शिवरात्रि मेले में इस बार भी अमर उजाला मीडिया प्रयोजक की भूमिका निभाएगा। सांसद शांता कुमार 13 फरवरी को शोभायात्रा में शामिल होने के बाद ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा अर्चना के उपरांत इंदिरा गांधी स्टेडियम में ध्वजारोहण करके मेले की विधिवत शुरुआत करेंगे। वहीं, समापन समारोह के मुख्यातिथि और सांस्कृतिक संध्याओं में आने वाले मुख्य अतिथि का नाम अभी तय नहीं हो पाया है। मेले की तीन सांस्कृतिक संध्याओं की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की स्टार नाइट में पंजाबी गायक मास्टर सलीम दर्शकों का मनोरंजन करेंगे । इसके अतिरिक्त पहाड़ी गायक ठाकुर दास राठी, पंजाबी हास्य कलाकार डूग्गी, एनजैडपीसी पटियाला के कलाकर और आलमगिर खान मुख्य आकर्षण रहेंगे। एक सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय स्कूलों के बच्चों के कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को मेला कमेटी की ओर से नकद इनाम व स्मृति चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि नौ फरवरी को मेले में लगने वाले स्टालों का आवंटन किया जा रहा है और इच्छुक व्यापारी विस्तृत जानकारी के लिए नायब तहसीलदार हंस राज से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें